संवाददाता विजय मिश्रा
लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ के थाना सरोजनी नगर में शनिवार को “समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति ने क्षेत्र से आए पीड़ितों एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही विश्लेषण कर त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
