संवाददाता विजय मिश्रा
लखनऊ,थाना दुबग्गा में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। थाना क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर समाधान कराने का प्रयास किया गया।यह कार्यक्रम डीसीपी पश्चिम ज़ोन कमलेश दीक्षित एवं एडीसीपी धनंजय सिंह कुशवाहा एवं एसीपी काकोरी शकील अहमद के निर्देशन में आयोजित किया गया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने कहा कि जनता की समस्याओं का निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान पुलिस की प्राथमिकता
