अर्जुन रौतेला आगरा। हरि बोल ट्रस्ट आगरा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पवित्र कैलाश महादेव मंदिर, सिकंदरा में विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दुग्ध, दही, शहद, गंगाजल एवं पंचामृत से अभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
रुद्राभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक सुरेश गर्ग, संस्थापिका ममता सिंघल, मोहन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, हरेश पंजवानी, अनिल गुप्ता, विनय अग्रवाल, संचित गोयल, तुषार गोयल, दीप्ति गुप्ता, विनीता अग्रवाल, प्रियंका गोयल, राधा अग्रवाल, पूजा गुप्ता, दीपिका जी शालिनी गोयल, अंजली गोयल के साथ अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों में आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
सभी ने भगवान शिव से देश एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की।

