भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना (Self-Enumeration) कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में जिला सूचना कार्यालय, चित्रकूट में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जनपद के विभिन्न मीडिया संस्थानों से आए पत्रकार बंधुओं को ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य प्रशिक्षक आकाश सैनी एवं एनआईसी (NIC) इंजीनियर अली अहमद रिजवी द्वारा स्व-गणना के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नागरिक डिजिटल माध्यम का उपयोग कर स्वयं अपनी और अपने परिवार की गणना शुद्धता के साथ दर्ज कर सकते हैं।
कार्यशाला के दौरान न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी गई, बल्कि इसका व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। इसी क्रम में पत्रकार श्री अखिलेश सोनकर, श्री विकास कुमार, श्री पुष्पराज कश्यप, श्री लवकुश, श्री विनोद उपाध्याय आदि पत्रकार बंधुओ ने पोर्टल पर अपनी स्व-गणना को सफलतापूर्वक ऑनलाइन दर्ज कर अन्य नागरिकों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया।
जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने मीडिया जगत से आए प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे जन-जागरूकता के माध्यम से इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।
प्रशिक्षण के दौरान पत्रकार श्री राजेश्वर सिंह, मोहम्मद हारून, जियाउल हक, श्री सुरेन्द्र सिंह कछवाह, श्री निरंजन मिश्रा, श्री अश्विनी कुमार, श्री मोनू मिश्रा, श्री अरुण यादव,श्री आकाश कश्यप श्री रोहित कुमार, आदि पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
