जौनपुर/मड़ियाहूं
98 अप बीएन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आलोक सिंह के निर्देशन पर आज मडियाहू पी.जी. कॉलेज के 4/ 98 बीएन एनसीसी मडियाहू के कैडेटो द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए l
बताते चलें कि झंडारोहण के उपरांत छात्रों ने राष्ट्रगान तत्पश्चात एन.सी.सी. गान प्रस्तुत कर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया आज ही के दिन एक वर्ष पहले भारत ने अपना पराक्रम ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रदर्शित किया पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को पल भर में नष्ट कर भारत ने अपने मजबूत इरादों को दिखा दिया भारतीय सैनिक शक्ति कितनी मजबूत है इसका एक उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखने को मिला इस ऑपरेशन में राफेल युद्ध क्राफ्ट के साथ-सा द क्रूज मिसाइल और द्रोण का प्रयोग किया गया जिसे भारतीय सैनिकों ने मात्र 20 मिनट में संचालित कर दुश्मन के आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया इस अवसर पर डा.विवेक कुमार मिश्र, डा सुशील मिश्रा ,डा बृजेश चौबे, डा आज़ाद सिंह, आदि उपस्थित रहे महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो अजय कुमार ने छात्रों को सिंदूर ऑपरेशन की उपलब्धियां बताई।
कार्यक्रम के अंत में कैप्टन एस. के. पाठक प्राचार्य मडियाहू पी.जी. कॉलेज में आगंतुकों के प्रति अपना धन्यवाद तथा छात्रों को देश सेवा के लिए समर्पित होने के लिए आह्वान कियाl
