पुलिस अधीक्षका खीरी महोदया, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में लूट/चोरी/नकबजनी/धोखाधड़ी/ठगी आदि जैसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री अमित कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया श्री जितेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना सम्पूर्णानगर पुलिस टीम द्वारा 48 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी गया शत प्रतिशत माल बरामद करते हुए संलिप्त अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र सदन गौड़ निवासी ग्राम खैरानी कृष्णानगर थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी (मूल निवासी ग्राम बभनौली कला, थाना भटनी, जिला देवरिया) को गिरफ्तार किया गया है।
कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 06.05.2026 को दोपहर करीब 12:00 बजे ग्राम बालपुर निवासी वादी के घर में पीछे की खिड़की से घुसकर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की गई थी। चोरी गए माल में सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी शामिल थी। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे । आज दिनांक 08.05.2026 को मुखबिर खास द्वारा पुलिस को सूचना मिली की उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त सोनू चोरी के माल के साथ अपनी मोटर साइकिल से ग्राम खैरानी से स्टेट फार्म के रास्ते पलिया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर दबिश देकर समय 06.01 बजे प्रातः ग्राम खैरानी मोड़ स्टेट फार्म से अभियुक्त सोनू को हिकमत अमली से मय माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा कबूल किया कि उसके द्वारा दिनांक 06.05.2026 को ग्राम बालपुर में एक घर से आभूषण व नकदी चोरी की थी। मौके पर अभियुक्त के कब्जे से 01 नाक का फूल (पीला धातु), 01 जोड़ी पायजेब (सफेद धातु), दोनों हाथों में पहनने वाले हाथ फूल – 02 अदद (सफेद धातु), अंगूठी – 04 अदद (सफेद धातु), 01 चेन (सफेद धातु), बिछिया – 12 अदद (सफेद धातु), 01 लाकेट (सफेद धातु), नकदी – 200 रुपये (चोरी का माल) तथा 200 रूपये (निजी, स्वयं के खर्चे के लिए) बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
• सोनू कुमार पुत्र सदन गौड़ निवासी ग्राम खैरानी कृष्णानगर थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी मूल निवासी ग्राम बभनौली कला थाना भटनी जिला देवरिय
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0स0 59/2026 धारा 305/331(3) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317 (2) बीएनएस थाना सम्पूर्णानगर खीरी
बरामद माल की विवरण:
• 01 नाक का फूल (पीला धातु)
• 01 जोड़ी पायजेब (सफेद धातु)
• दोनों हाथों में पहनने वाले हाथ फूल – 02 अदद (सफेद धातु)
• अंगूठी – 04 अदद (सफेद धातु)
• 01 चेन (सफेद धातु)
• बिछिया – 12 अदद (सफेद धातु)
• 01 लाकेट (सफेद धातु)
• नकदी – 200 रुपये (चोरी का माल)
अभियुक्त के पास से बरामद वीवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल को भी सीज कर लिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार
2. उ0नि0 अवधेश कुमार रावत
3. हे0का0 पुष्पेन्द्र सिंह
4. हे0का0 सुरेन्द्र मिश्र
5. का0 टिंकू प्रजापति
6. का0 रोहित भास्कर
7. का0 धर्मेन्द्र
