अर्जुन रौतेला आगरा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) महानगर आगरा द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की भारी मूल्यवृद्धि, गैस की कमी एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी आगरा को ज्ञापन सौंपा गया।
नरेश पाण्डेय (अध्यक्ष) ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 1 मई 2026 से व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी किए जाने से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग, डेरी, कुटीर उद्योग एवं ठेला-फेरी पर खाद्य सामग्री बेचने वाले छोटे व्यापारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को आवश्यकता अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं तथा ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था लागू की जाए।
संगठन ने मांग की कि बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लिया जाए, कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा गैस के वैकल्पिक संसाधनों की खोज के लिए अनुसंधान समिति गठित की जाए।
सुरेश लवानिया (कोषाध्यक्ष) ने कहा कि विवाह एवं समारोहों के लिए मांग अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं तथा अस्पतालों एवं स्कूलों को उनकी आवश्यकता के अनुसार व्यावसायिक गैस उपलब्ध कराई जाए। साथ ही गोदाम से डिलीवरी लेने पर एजेंसियों को दिए जाने वाले भाड़े का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की मांग भी की गई।
महिला महानगर अध्यक्ष निशा चौधरी ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गैस की कमी के कारण उद्योगों को वैकल्पिक ईंधन उपयोग करने हेतु अस्थायी छूट प्रदान की जाए।
ज्ञापन देने वालों में नरेश पाण्डेय (अध्यक्ष), सुरेश लवानिया (कोषाध्यक्ष), प्रबल मित्तल छोटे केजरीवाल (सोशल मीडिया/मीडिया प्रभारी), कपूर चंद्र रावत, अरुण गुप्ता, प्रशांत अग्रवाल, संजय गुप्ता, उस्मान अगाई, संतोष गुप्ता, एम खान, प्रवेंद्र पंडित, निशा चौधरी, राजीव जैन, वीरेंद्र सिंह बंटी, सगीर खान, राजेश दिवाकर, कदीर खान, अरुण मिश्रा, इरफान खान, रोहन दिवाकर, चांद अल्वी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

