गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के सभागार में आज निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पत्रकारों और उनके परिजनों के दांतों की जांच की गई।
डॉ. विकाश सिंह और उनकी टीम ने मरीजों का दंत परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाएं भी वितरित कीं। शिविर का शुभारंभ प्रेस क्लब कार्यकारिणी और डॉ. विकाश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकारधर द्विवेदी ने डॉ. विकाश सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
