आपको बताते चले कि थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -108/2026 धारा-103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्ता क्रांति चौधरी पत्नी दयाशंकर निवासी थाल्हापार थाना लालगंज जनपद बस्ती को दिनांक 08.05.2026 को मुण्डेरवा रेलव स्टेशन से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-
1. क्रांति चौधरी पत्नी दयाशंकर निवासी थाल्हापार थाना लालगंज जनपद बस्ती।
घटना का विवरण- दिनांक-02.05.2026 को थाना मुंडेरवा पर आवेदिका सरस्वती पत्नी सीताराम गुप्ता साकिन बरहुआ थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती द्वारा तहरीर दिया गया कि क्रांति चौधरी पत्नी दयाशंकर निवासी थाल्हापार थाना लालगंज जनपद बस्ती मेरे लड़के रामचंद्र गुप्ता के साथ बिना शादी किए 4 वर्ष से पति-पत्नी के रूप में व दो माह से मेरे घर में रह रही थी, दिनांक 01.05 2026 को रात 11:00 बजे क्रांति चौधरी कमरे में आग लगाकर दरवाजा बंद करके भाग गई जिससे मेरा लड़का रामचंद्र बुरी तरह से जल गया जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० -108/2026 धारा-118(2) बीएनएस बनाम क्रांति चौधरी पत्नी दयाशंकर निवासी थाल्हापार थाना लालगंज जनपद बस्ती पंजीकृत कर विवेचनात्मक व अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी| दिनांक 06.05.2026 को रात्रि करीब 22.00 बजे इलाज के दौरान रामचंद्र की मृत्यु हो गयी। थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1) बीएनएस में तरमीम कर अभियुक्ता क्रांति चौधरी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह, जनपद बस्ती।
2.वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती।
3.हेड कांन्स्टेबल पुनीत पाठक, कांस्टेबल कामोद कुशवाहा, महिला कांस्टेबल मौसम यादव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती।
