गोरखपुर के तारामंडल स्थित श्रीबालाजी मंदिर में अल्प समय में ही लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर 7 मई से 9 मई तक तीन दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। नौ मई को एक वर्ष पूर्व मंदिर परिसर में मां विंध्यवासिनी, श्री बालाजी महाराज एवं श्री नर्मदेश्वर महादेव की मूर्तियों की विधि-विधानपूर्वक स्थापना की गई थी। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ, रुद्राभिषेक तथा सप्तशती पाठ का आयोजन तीनों दिनों तक एक साथ किया जा रहा है। जिसके सम्बध में कार्यक्रम के आयोजक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें कोई भी श्रद्धालु महिला या पुरुष अपनी सहभागिता दर्ज करा सकता है। इसके लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर पूर्व में ही समय और तिथि निर्धारित करानी होगी। 9 मई को स्थापना दिवस के अवसर पर हवन-पूजन के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसलिए अधिक से अधिक श्रद्धालु पहुँचकर कार्यक्रम में भाग ले और महाप्रसाद का लाभ उठायें। इस सम्बध में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कार्यक्रम के आयोजक अशोक कुमार शुक्ला,मंदिर के अध्यक्ष जिंतेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया
