हरदोई। जनपद के ग्राम आलम खेड़ा (पीपर गांव नेवादा) में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव के द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में किसानों का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों किसानों की मौजूदगी ने संगठन की मजबूती और किसानों की एकजुटता का बड़ा संदेश दिया।महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि किसान अब अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह जाग चुका है। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर शासन तक संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष रफीक लंबू, प्रदेश उपाध्यक्ष निजाम गाजी, मंडल अध्यक्ष वसीम अंसारी, सत्येंद्र सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, जिला सचिव अनिमेष सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज यादव एवं तहसील अध्यक्ष अखिलेश सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।महापंचायत में महिला किसानों और युवाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कौशल्या जी, सलोनी शर्मा और रिंकी जी के नेतृत्व में महिला किसानों ने अपनी आवाज बुलंद की, वहीं लवकुश यादव, संजय मौर्य, सागर यादव और अनमोल यादव समेत युवाओं ने संगठन के प्रति अपना समर्थन जताया।
कार्यक्रम की सफलता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने आयोजक रिंकू यादव एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से हरदोई की धरती पर किसानों की एकता और ताकत का ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं ने मौजूद रहकर व्यवस्था संभाली।
