जनपद बहराइच में दिनांक 17-5 -2026 को मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद बहराइच के मुख्य चिकित्साधिकारी को सम्मानित किया गया।
भव्य सम्मान समारोह मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच के द्वारा किया गया जिसमें जनपद के मुख्य संचालक अध्यक्ष श्रीमती विमला मिश्रा जी एवं मंत्री श्रीमती किरण मिश्रा जी तथा ब्लॉक स्तरीय समस्त मंत्रीगण जनपद बहराइच में कार्यरत समस्त मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी गण के सहयोगात्मक सहयोग से संपन्न कराया गया।
जिसके मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार शर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथि परिषद रत्न श्रद्धेय आर.सी. चौधरी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के समस्त स्टाफ तथा पत्रकार गण उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह में आए हुए सभी पत्रकार साथियों को मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह जनपद में कार्यरत महिला कर्मचारी गण के वर्षों पुराने सेवा से संबंधित जैसे सेवा का स्थाईकरण करना समय से एक साथ सभी महिला कर्मचारियों की वेतन वृद्धि या पदोन्नति करना महिला कर्मचारी के बिना कारण परेशान करना इत्यादि कार्य मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय डॉ संजय कुमार शर्मा जी के द्वारा जनपद में किया गया। जिससे समस्त मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी गण मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उत्कृष्ट कार्यों से लाभान्वित होकर जनपद के मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय डॉ संजय कुमार शर्मा जी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को अंग वस्त्र इत्यादि देकर सम्मान किया गया। जिसमें जनपद बहराइच के समस्त मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कर्मचारी गण समस्त सी एच सी पी एच सी एवं महिला कर्मचारी गण पत्रकार बंधु इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
अब तक टीवी न्यूज चैनल से अदहम खान की रिपोर्ट
