खजनी, गोरखपुर
खजनी तहसील लेखपाल संघ का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में लेखपालों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। मतगणना के पश्चात घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद पर हर्षित सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनु उपाध्याय को 23 मतों के स्पष्ट अंतर से पराजित किया। वहीं मंत्री पद के लिए बबलू शाही ने रवि सैनी को 17 मतों से हराकर विजय प्राप्त की। दोनों ही पदों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली।
इसके अतिरिक्त अन्य सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जो संघ की एकजुटता को दर्शाता है।
नव-निर्वाचित कार्यकारिणी
अध्यक्ष हर्षित सिंह
मंत्री बबलू शाही
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
श्रीवास्तव
कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित विश्वकर्मा
उप मंत्री अमिताभ रामानुजन
कोषाध्यक्ष आदर्श यादव
आय व्यय निरीक्षक रामविलास सिंह
नवनिर्वाचित अध्यक्ष हर्षित सिंह ने सभी लेखपाल साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे लेखपालों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। मंत्री बबलू शाही ने भी संघ को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन पर सभी सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया।
