को प्रशासक नियुक्त किए जाने तथा कार्यकाल बढ़ाए जाने के निर्णय पर एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मैदान सिंह पटेल ने की।
बैठक में उपस्थित प्रधानों एवं प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर मिठाई लाल, द्वारिका प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि भरतलाल, जगत बहादुर, प्रधान प्रतिनिधि सर्वजीत कुमार, सुनील कुमार, गनेश प्रसाद, प्रवीण कुमार, मोहम्मद अकिब, कुबेर चन्द्र, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, श्रीपाल, अफरोज अहमद, प्रतिनिधि शनि कुमार, श्याम सुन्दर सहित चायल ब्लॉक के सभी प्रधान एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक के दौरान प्रधानों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा
राजेश कुमार पत्रकार अब तक न्याय कौशांबी
