अर्जुन रौतेला। आगरा के दयालबाग खासपुर में स्थित ग्लो वर्ल्ड कान्वेंट स्कूल में बड़े धूमधाम से समर कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शीर्षक था बच्चों का बौद्धिक विकास, समय का सदुपयोग जिसके तहत ग्लो वर्ल्ड कॉन्वेंट स्कूल में बच्चो की रचनात्मकता को निखारने के लिए 10 मई को ग्रीष्मकालीन शिविर की शुरुआत की गई। इस शिविर में स्कूल के बच्चों के साथ-साथ बाहरी बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर के दौरान बच्चों को अनुभवी शिक्षकों के द्वारा डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, योगा, स्पोकन इंग्लिश और कंप्यूटर जैसी महत्वपूर्ण कलाएं सिखाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक ब्रजनंदन दीक्षित ने बच्चों को समय का सदुपयोग करना शिविर का मुख्य उद्देश्य बताया। इसी के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा दीक्षित ने समय के सदुपयोग करना और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बताया।
बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का जमकर आनंद लिया। पूल पार्टी बहुत अच्छे से बच्चों ने मनाई और इस कार्यक्रम का आज 27 मई को समापन हुआ।
इस समय समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को स्कूल की ओर से सर्टिफिकेट और आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। इस मौके पर समर कैंप की टीम में समर कैंप की कोऑर्डिनेटर शेफाली शर्मा, भव्य दीक्षित, निधि, खुशी आर्ट एंड क्राफ्ट की आर्टिस्ट निक्की शाक्य के साथ रामलाल सर का विशेष योगदान रहा और विद्यालय एकेडमिक हेड निकिता और अभिभावक उपस्थित रहे।
