गुरुकुल किड्ज़ एकेडमी में दिवाली का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया
भूरी सिंह आगरा। जनपद आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर ४ ए में स्तिथ गुरुकुल किड्ज़ एकेडमी में दीपावली के उपलक्ष्य में एक दिव्य एवं सांस्कृतिक दीपदान समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं प्रकाश पर्व के महत्व से अवगत कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। नन्हे-मुन्ने छात्रों ने पारंपरिक परिधान पहनकर वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। विद्यालय परिसर में बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर मिट्टी के दीयों में तेल भरकर दीपदान किया और पूरे प्रांगण को रौशन कर दिया।
छात्रों ने पर्यावरण अनुकूल दीपावली की शपथ ली और पटाखों के दुष्प्रभावों पर आधारित छोटे नाट्य मंचन भी प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त, विद्यालय में रंगोली, दीया सजावट और दीपावली संबंधित कविता पाठ जैसे रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
प्रधानाचार्या हेमलता जौहरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “दीपावली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि एक संदेश है—अंधकार से प्रकाश की ओर, बुराई से अच्छाई की ओर। हमें इस त्योहार को प्रेम, शांति और प्रकृति के साथ मनाना चाहिए।”
उप-प्रधानचार्या राधा मिश्रा ने बताया कि दीपावली की रात सभी के घर माँ लक्ष्मी जी आती हैं और सबको सुखी रहने का आशीर्वाद देती हैं।
स्कूल के सभी नन्हे मुन्ने बच्चो ने बातों को बहुत ही ध्यान से सुना तथा इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुन्दर प्रस्तुतियां पेश की I सभी बच्चे बहुत ही सुन्दर तथा आकर्षित दीपक सजाकर लाये I छात्र छात्राओं ने मिलकर नृत्य किया तथा सभी ने उत्साह के साथ बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया I बच्चो ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और खूब आनंद से अपने इस दिन को यादगार बनाया I
संस्था के मैनेजर दिलीप जौहरी जी ने सभी बच्चों तथा स्टाफ को मिठाई एवं उपहार वितरित किये तथा छात्रों को प्रदूषण मुक्त एवं सुरक्षित दिवाली मानाने का सन्देश भी दिया I
विद्धयार्थीयो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दीप्ति शर्मा, नेहा सचदेव, सोनम शर्मा, मानवी कुशवाह, रश्मि, नीलम शर्मा, साक्षी दीक्षित, श्वेता सिंह एवं मुस्कान गोला आदि ने कार्यक्रम में अपना योगदान दियाI
इस अवसर पर विनोद कुमार जौहरी तथा गौरव जौहरी भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने आश्वासन दिया की वे बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने का प्रयत्न करेंगे जिससे की वे अपने जीवन में सफल बने और बताया की वे आगे भी इस तरह के कार्यकमो का आयोजन करते रहेंगे।
