पाली ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों की बनी नई रूपरेखा
पाली (गोरखपुर)।
विकास खंड पाली के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख ई० शशि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लॉक अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं एवं नए विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।
ब्लॉक प्रमुख ई० शशि प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के समापन पर ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रधान विश्वजीत सिंह (पाली), प्रधान रामसिंह, बीडीसी सदस्य रामसिंह, दिनानाथ, तथा रामप्रीत यादव (बीडीसी) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
