चित्रकूट पुलिस
थाना रैपुरा पुलिस टीम ने ऑटो चोरी करने वाले आरोपी अभियुक्त को चोरी की ऑटो के साथ किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रैपुरा विनोद कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना रैपुरा पुलिस द्वारा ऑटो चोरी के आरोपी अभियुक्त को चोरी की ऑटो के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का नाम पता का विवरण-
कमल निषाद उर्फ चिर्री पुत्र राजकुमार निषाद निवासी बहादुरपुर थानाकोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट
बरामदगी-
01 अदद तीन पहिया चोरी का आटो न0 MP19R4384
गिरफ्तारी का दिनाँक/स्थान/समय-
अगरहुण्डा नहर पुलिया के पास थाना रैपुरा/17.10.025/ 22.46 बजे
संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 17/10/2025 को उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह उ0नि0 सुभाष राम व उनकी टीम बोडी पोखरी चौराहा पर धनतेरस व दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक अपराधी किस्म का व्यक्ति जो कुछ दिन पहले अपने साथी के साथ मिलकर थाना नयागांव जनपद सतना (म0प्र0) से एक ऑटो चोरी किया है जो लालापुर की तरफ से इसी ओर आ रहा है अगर जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है । मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने अगरहुण्डा नहर पुलिया के पास पहुँचे तथा लालापुर की तरफ से आ रहे तीन पहिया वाहन ऑटो तथा उसके चालक को मौके पर ही पकड़ लिया पकड़े गये व्यक्ति से नाम व पता पूंछते हुए जामा तलाशी लेते हुए ऑटो का निरीक्षण किया गया तो अपना नाम कमल निषाद उर्फ चिर्री पुत्र राजकुमार निषाद निवासी बहादुरपुर थाना-कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट बताया । ऑटो का निरीक्षण करने रजि0 नं0 MP19R4384 महिन्द्रा अल्फा चेसिस नं0 MA1LP2FYSF5J94880 इंजन न- R5J2691367 अंकित है। पकड़े गये व्यक्ति से आटो के प्रपत्र तलब किया तथा वाहन स्वामी का नाम पूछा गया तो हड़बड़ा गया तथा बताया कि मुझे जानकारी नहीं कि यह ऑटो किसके नाम से है। संदेह होने पर द्वारा e-Challan App पर बरामद वाहन का रजि0 नं0 MP19R4384 का विवरण डालकर चेक किया गया तो वाहन स्वामी का नाम भक्तराज त्रिपाठी S/O राम राघव शरण त्रिपाठी निवासी जानकी कुण्ड वार्ड नं0 11 चित्रकूट (म0प्र0) आया । वाहन स्वामी भक्तराज त्रिपाठी के मो0नं0 सम्पर्क किया तो वाहन स्वामी ने बताया कि आटो सं0 MP19R4384 का मैं स्वामी हूँ । दिनांक 14/10/25 को रात में ऑटो मैंने अपने घर जानकीकुण्ड थाना नयागांव जनपद सतना (म0प्र0) में बाहर खड़ी कर दी थी । दिनांक 15/10/25 को रात करीब 02.00 बजे दो व्यक्तियों द्वारा मेरी आटो चोरी कर ली गयी है । इसके सम्बन्ध में मेरे द्वारा थाना-नयागांव जनपद सतना (म0प्र0) में मु0अ0सं0 212/25 धारा- 303(2) B.N.S दिनांक 16.10.25 को पंजीकृत कराया है । पकड़े गये व्यक्ति से सख्ती से पूंछताछ की गयी कि तो बताया कि मैं ऑटो चलाता हूँ मेरा साथी शिब्बू उर्फ शिवम पुत्र रामशरण निवासी रैपुरा थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट भी आटो चलाता है हम दोनों ने मिलकर दिनांक 15.10.25 की रात जानकी कुण्ड (म0प्र0) में यह आटो चोरी किया था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 राजेश कुमार थाना रैपुरा
2. उ0नि0 सुभाष राम थाना रैपुरा
3. आरक्षी राघवेन्द्र राजपूत
विनोद उपाध्याय
क्राइम व्यूरो चित्रकूट
अब तक टी वी न्यूज़ अब तक न्याय पेपर
