थाना मानिकपुर पुलिस टीम द्वारा 03 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्री श्रीप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री गौरव तिवारी एवं हमराहीगण द्वारा 03 अभियुक्तों को जुला खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।
उ0नि0 श्री गौरव तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा अभियुक्त 1.मनोज सोनकर पुत्र ननकौना 2.अन्नू पुत्र राजू सोनकर 3.धीरेन्द्र पुत्र धर्मपाल निवासीगण वाल्मिकीनगर थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट निवासी सीतापुर था जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से मालफड 1060/- रु0 व 52 अदद ताश के पत्ते तथा जामा तलाशी से 150/- रुपये बरामद किये गये।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री गौरव तिवारी थाना मानिकपुर
2.मुख्य आरक्षी अशोक कुमार शर्मा
3.आरक्षी ललित बाबू
विनोद उपाध्याय
क्राइम व्यूरो चित्रकूट
अब तक टीवी न्यूज़ अब तक न्याय पेपर
