सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 08/06/206 को फैजबाग (फर्रुखाबाद): अपना दल (सोनेलाल) की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय मासिक बैठक आज फैजबाग में संपन्न हुई। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस बैठक में पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार पर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन किसान मंच के जिला अध्यक्ष ज्ञानेश राजपूत द्वारा किया गया।
बैठक की शुरुआत में राष्ट्रभक्तों और पार्टी के मार्गदर्शकों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने आए हुए सभी वरिष्ठ अधिकारियों और पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मंच की जिला अध्यक्ष मधु गंगवार ने मंच पर आसीन अतिथियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
संगठन का विस्तार और नई नियुक्तियां।
पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से महिला मंच का विस्तार करते हुए कई कर्मठ कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं:
आसा कटियार को महिला मंच का जिला महासचिव नियुक्त किया गया।
लक्ष्मी राठौर को महिला मंच के जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली।
मधु पाल को महिला मंच का जिला सचिव मनोनीत किया गया।
बैठक में ये प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद।
बैठक में चुनावी रणनीतियों पर चर्चा के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
विनोद गंगवार (राष्ट्रीय सचिव, )
रामेन्द्र कटियार (छेत्रीय अध्यक्ष l)
अंकित गंगवार (जिला उपाध्यक्ष )
जितेंद्र कटियार (जिला जिला अध्यक्ष )
मधु गंगवार (जिला अध्यक्ष, महिला मंच)
वीरेंद्र राजपूत (विधानसभा अध्यक्ष)
किसान मंच जिला अध्यक्ष ज्ञानेश राजपूत.
सभी नेताओं ने एक सुर में आगामी चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने �
