आमोद कुमार
बांदा। भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण पेश करते हुए एस.डी. सेवा संस्थान की सचिव प्रीती साहू ने अपनी पुत्री अनवी साहू का जन्मदिवस जनसेवा को समर्पित कर मनाया। जजी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटने के साथ शीतल पेयजल, छबील तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, जिससे हजारों राहगीरों को राहत मिली।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जिलाधिकारी अमित आसेरी स्वयं मौके पर पहुंचे और अनवी साहू को जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने परिवार के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशन में संचालित शीतल जल एवं छबील वितरण शिविर के 41वें दिन आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में राहगीरों को केक, शीतल जल, बिस्किट, पेठा, केला सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। भीषण गर्मी के बीच लगभग चार हजार लोगों ने इस सेवा कार्य का लाभ उठाया।
इस अवसर पर एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव, श्रीमती संतोष मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार राजेश राज गुप्ता, नीलम गुप्ता, एडीएम स्टेनो शाकिर अली, महेश प्रजापति, मनोरमा सिंह, कल्पना सिंह, नीतू, नीलम साहू, कमलेश साहू, सुमन साहू, अनुज साहू, ललित यादव, राजकुमार, नैनशी यादव, विकास गुप्ता, नीशू साहू, सुनील साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना एक अनुकरणीय पहल है। इससे न केवल जरूरतमंदों की सहायता होती है, बल्कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को भी बढ़ावा मिलता है।नन्हीं अनवी का यह जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि मानवता और परोपकार का ऐसा संदेश बन गया जिसने साबित कर दिया कि सच्ची खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में ही है।
