लखीमपुर खीरी ताजा तरीन खबर। भीरा थाना क्षेत्र के सूरजपुर चौराहा बुधवार समय करीब 12:00 बजे एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षी बुजुर्ग की मौत हो गई इस हादसे मैं बाइक सवार भाई बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक की पहचान नब्बूपुरवा निवासी दुर्योधन अपने चौराहे वाले घर से गांव घर जा रहे थे चौराहे से लगभग 200 मी पहले ही लखीमपुर की ओर से एक तेज रफ्तार बाइक आ रही थी टक्कर मार दी बाइक सवार सवार सवसंपूर्ण नगर के कमलापुर निवासी शिवकुमार पुत्र रमेश कुमार चला रहे थे बाइक पर उनकी बहन करिश्मा भी बैठी थी टेक्कर के कारण दुर्योधन के साथ-साथ शिवकुमार और करिश्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गई परिजन ने डायल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल दुर्योधन बिजुआ सीएससी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया दुर्योधन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया उनकी पत्नी राजेश्वरी का रो रोकर बुरा हाल है भीरा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया छटग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है घायल शिवकुमार और उनकी बहन करिश्मा का इलाज जारी है भीरा थाना अध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया की दूर्घटना मे एक बुर्जुग की मौत हुई है ।शव का पांचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है । यह भी कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी
