रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
सीतापुर।
ज्येष्ठ माह के सप्तम मंगलवार के पावन अवसर पर प्रभु बजरंग बली की असीम कृपा से 16 जून 2026, मंगलवार को विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
आयोजन दोपहर 12 बजे से प्रभु की इच्छा तक निरंतर चलेगा। भंडारे का आयोजन ठाकुर द्वारा, राधाकृष्ण मंदिर, निकट रम्मा रोड, रम्मा टाकीज, सीतापुर में किया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं सेवा की विशेष व्यवस्था की गई है।
आयोजन के मुख्य संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी सीतापुर के जिला उपाध्यक्ष तथा क्षत्रिय सभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अचिन मेहरोत्रा ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे का उद्देश्य समाज में सेवा, समरसता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु अपने परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान बजरंग बली का आशीर्वाद प्राप्त करें और प्रसाद ग्रहण करें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आयोजन स्वर्गीय प्रकाश नाथ मेहरोत्रा की पावन स्मृति एवं परिवारजनों के सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहने की उम्मीद है।
आयोजकों ने बताया कि भंडारे में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सुविधाओं के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक जुटेंगे, ताकि प्रत्येक आगंतुक को सुचारु रूप से प्रसाद उपलब्ध कराया जा सके।
निवेदक:
सचिन मेहरोत्रा (पुत्र) एवं समस्त परिवारजन
आयोजकों की अपील:
"ज्येष्ठ माह के पावन मंगलवार पर आयोजित इस विशाल भंडारे में सपरिवार पधारें, भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा प्रसाद ग्रहण कर धर्म एवं सेवा के इस महापर्व का हिस्सा बनें।
