थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.06.2026 को मालवीय रोड पर स्थित कैफे रेब एण्ड रेस्टोरेंट में चेकिंग कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद कर रेस्टोरेंट मालिक व 01 सहकर्मी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-266/2026 धारा 271 बीएनएस व धारा 21/22 तम्बाकू अधिनियम बनाम 01. देवांग चौधरी पुत्र प्रमोद चौधरी , 02. अमन यादव पुत्र कृपाल यादव के विरुद्ध पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है
बरामदगी का विवरण-
हुक्का स्टैंड सहित 05 अदद, फ्लेवर्ड बड़ा डिब्बा एक्सट्रीम 01 अदद, फ्लेवर्ड छोटा डिब्बा एक्सट्रीम 03 अदद, फ्लेवर्ड बडा डिब्बा रायल स्मोकिंग डबल मिन्ट 01 अदद, फ्लेवर्ड बड़ा डिब्बा अलयान 01 अदद, पान रस अफजल पैकेट 09 अदद, ब्लू बैरी अफजल पैकेट 08 अदद, रायल स्मोकिंग स्प्रिंग वाटर पैकेट 09 अदद, अलफोज ग्रेप पैकेट 08 अदद, हुक्का चार्ज मशीन 01 अदद, इलेक्ट्रिक हीटर 01 अदद, कोयला टुकड़े 12 अदद, डिब्बा प्रयोग किया हुआ एक्सटीम छोटा 02 अदद, प्रयोग किया हुआ ब्लु बैरी अफजल पैकेट 03 अदद, प्रयोग किया हुआ, नेचुरल स्प्रिंग वाटर अफजल 04 अदद, प्रयोग किया हुआ पान रस अफजल 01 अदद।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
01. देवांग चौधरी पुत्र प्रमोद चौधरी निवासी चइयाबारी थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
02. अमन यादव पुत्र कृपाल यादव निवासी तामाखास थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद जनपद बस्ती।
2. उ0नि0 राजकुमार पटेल थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
3. का0 अर्जुन यादव व का0 अतीश कुशवाहा, री0का0 शिवम वर्मा व री0का0 आशिष वर्मा थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
