रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
महमूदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महादेवपुरम महमूदाबाद सीतापुर में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं योगाभ्यास योगाचार्य सुधीर वर्मा (प्रधानाचार्य, प्राइमरी वर्ग) के निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया और योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जिसने आज पूरे विश्व में अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ एवं रोगमुक्त बनाता है, बल्कि मन को शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। योग व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, संतुलन एवं आत्मसंयम विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष त्रिलोक कुमार वर्मा, शिक्षक अनूप शर्मा, अरुणिम वर्मा, रोहित कुमार वर्मा, संजय त्रिपाठी (प्रधानाचार्य जूनियर वर्ग), आशीष कुमार रस्तोगी, सुनील कुमार वर्मा, विनय रंजन श्रीवास्तव, प्रिंस राठौर एवं देवेंद्र प्रताप सिंह सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की कामना के साथ किया गया।
"योग करें, निरोग रहें"
"स्वस्थ तन, स्वस्थ मन — योग ही जीवन का सच्चा धन"
