संजय कुशवाह
आगरा फिरोजाबाद मथुरा: 21 जून 2026 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘परम पूज्य गुरु कृपा सेवा फाउंडेशन - सेवा परम धर्म’ की टीम ने एक अनूठी पहल करते हुए एक ही दिन में दो शिफ्टों में कुल 6 स्थानों पर भव्य योग शिविरों का आयोजन किया। "वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग" की थीम पर आधारित इन शिविरों में हजारों लोगों ने भाग लेकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया फाउंडेशन ने अलग-अलग क्षेत्रों में समाज के विभिन्न वर्गों को योग से जोड़ने का कार्य किया गुरु कृपा आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डॉ. राहुल सिंह के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित हुआ, जहाँ योगाचार्य सुनील कुमार जी ने सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम का अभ्यास कराया।ग्रामीण जागरूकता: सल्लगड़ी टेहु, एत्मादपुर में फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र गोला जी ने स्वस्थ गांव से स्वस्थ भारत का आह्वान किया।बरहन स्थित किशोरी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं और शिक्षिकाओं के लिए विशेष सत्र हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि श्री विश्वाकांत मिश्र और श्री सुभाष चंद्र गौतम ने बेटियों के स्वास्थ्य के लिए योग को अनिवार्य बताया।मथुरा के चौमहा स्थित बाबा उमाकांत जी महाराज आश्रम, टूंडला के ठाकुर वीरी सिंह इंटर कॉलेज और बन्ना स्थित वृद्ध आश्रम में भी योग, प्राणायाम और ध्यान सत्र आयोजित किए गए।
फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र गोला जी ने कहा कि संस्था का संकल्प वर्षभर निःशुल्क योग शिविर चलाने का है। सचिव एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. राहुल सिंह ने योग के साथ आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के उपाध्यक्ष, उपसचिव, कोषाध्यक्ष सहित समस्त सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान डॉ. सुधीर अग्रवाल, लोकेन्द्र जादौन, लक्की ठाकुर, कुलदीप त्यागी, संजय कुशवाह (पत्रकार), विकास दिवाकर, भूदेव प्रधान, अनुराग यादव और विकाश गोला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
