रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
महमूदाबाद (सीतापुर)। विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय स्थित एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल, मोहल्ला रमुआपुर, महमूदाबाद में मंडल अध्यक्ष राम भूषण पुजारी के प्रथम आगमन पर भव्य सम्मान एवं मनोनयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, मानवाधिकारों के संरक्षण तथा जन-जागरूकता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम भूषण पुजारी को संस्था का परिचय पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं मंडल अध्यक्ष ने राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं न्यूज़ एडिटर अनुज कुमार जैन को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। तहसील संयोजक महमूदाबाद शिवदास तथा मंडल कार्यालय प्रभारी सुधीर कुमार वर्मा को उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखीमपुर खीरी सुशील कुमार को परिचय पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों में सर्वेश कुमार को जिला प्रभारी सीतापुर, दीपक यादव को जिला महासचिव सीतापुर, आनंद कुमार यादव को जिला अध्यक्ष बाराबंकी, लवकुश यादव को जिला उपाध्यक्ष लखनऊ, कुंवर शिव सेवक त्रिवेदी को जिला उपाध्यक्ष सीतापुर, राजेश कुमार को तहसील अध्यक्ष महमूदाबाद, चंद्रभान सिंह को तहसील अध्यक्ष सिधौली, शिवनाथ को ब्लॉक उपाध्यक्ष पहला तथा रामसागर को तहसील अध्यक्ष सीतापुर का दायित्व सौंपा गया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों का संरक्षण और नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना संगठन की प्राथमिकता है। समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक न्याय और अधिकारों की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाने पर भी बल दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा केवल एक संगठन का दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का समापन मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा संगठन के विस्तार के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए किया गया। इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाया।
