सिकंदरा क्षेत्र के ग्राम जटियापुर में पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर देहात श्री नरेश कटियार जी के बड़े भाई स्वर्गीय श्री जगदीश कटियार जी की शोक सभा का आयोजन किया गया
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय श्री जगदीश कटियार जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके पुत्र श्री नितिन कटियार जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय नेता श्री वीरसेन यादव जी ने कहा कि स्वर्गीय जगदीश कटियार जी अत्यंत सरल, नेकदिल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
शोक सभा में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय नेता श्री वीरसेन यादव जी, श्री रोहित कटियार जी, श्री भोला यादव जी, श्री आदर्श कटियार जी, श्री महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर जी (उपाध्यक्ष, कानपुर), कैप्टन रामशंकर प्रजापति जी, श्री डी.पी. राठौर जी, श्री राकेश बाजपेई जी, श्री अनिल कटियार जी, श्री अभिषेक त्रिपाठी जी सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान एवं शोक संवेदना के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय श्री जगदीश कटियार जी के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों एवं उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
