श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न
पूर्व राज्यमंत्री बीसलपुर, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
पीलीभीत सूचना विभाग 04 जुलाई 2026/नवीन मण्डी समिति परिसर पीलीभीत में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा बीसलपुर क्षेत्र के सामूहिक विवाह समारोह में पूर्व राज्यमंत्री रामशरन वर्मा, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, नगर मजिस्टेªट विजय वर्धन तोमर, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, डीसी मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई द्वारा सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया।
सामूहिक विवाह समारोह का शुभारम्भ पूर्व राज्यमंत्री रामसरन वर्मा एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई ने विवाह समारोह की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री बीसलपुर एवं जिलाधिकारी ने वर-वधूओं पर पुष्प वर्षा की। विवाह समारोह में 330 में से 296 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 51 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की।
जिलाधिकारी ने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि जो नव विवाहित जोडे अपना रोजगार स्थापित करना चाहते हांे वह मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में अपना आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते है। उक्त योजना के तहत 05 लाख रू0 बिना ब्याज के ऋण प्राप्त कर रोजगार कर सकते है। उन्होंने कहा कि सभी वर-वधू सेवायोजन पोर्टल पर अपना रजिस्टेªशन अवश्य करें। जनपद में औद्योगीकरण की अपार सम्भावनाऐं हैं,ं नई फैक्ट्रियों की स्थापना की जा रही है, सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्टेशन होने से इन फैक्ट्रियों में जाॅब पाना आसान होगा। उन्होंने उपस्थित वधूओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आप स्वयं सहायता समूह बनाकर कोई भी रोजगार कर सकती है व दूसरों को भी रोजगार दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि सभी नव विवाहित जोड़ों को एक एक पौधा प्रदान किया गया है, सभी अपनी माॅ के नाम पर इस पौधे को लगाएं तथा नियमित देखभाल करें।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोडे की शादी पर रू. 01 लाख व्यय करने की व्यवस्था की गई। जिनमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू. 64000/- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। रू0 21000/- मूल्य की आवश्यक सामग्री 02 गद्दे, 02 तकिये, 02 कम्बल, कूकर, पंखा, वाटर कूलर, ट्राली बैग, डिनर सैट व कढ़ाई जोडों को दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन हेतु विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामाग्री, भोजन, पण्डाल, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू. 15000- मात्र निर्धारण किया गया।
