अनुराग सागर अमेठी
उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया है जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक यूपी रोडवेज की सभी बसों में सभी माताओं और बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की गई है। इस दौरान वे एक सहयात्री के साथ यात्रा कर सकेंगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में भी किया गया अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल मुफ्त यात्रा नहीं बल्कि मातृशक्ति के प्रति सरकार की कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि योगी सरकार महिला सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है डीएम संजय चौहान ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर मुफ्त बस सेवा से बहनों को अपने भाइयों से मिलने में सुविधा होगी कार्यक्रम के समापन पर राज्यमंत्री और डीएम ने प्रतीकात्मक रूप से पांच महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान भेंट कर रक्षाबंधन की
शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर उपस्थित लगभग 500 महिलाओं को साड़ी और मिठाई वितरित की गई इस कार्यक्रम में एसपी सीडीओ पूजा साहू एडीएम और एआरटीओ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। महिलाओं ने सरकार की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया

