पाली, सहजनवां। सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षकों के सम्मान में विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को कलम आदि उपहार भेंट कर सम्मानित किया और केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां मनाईं। गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा विद्यालय तालियों से गूंज उठा।
प्रधानाचार्य संजय मिश्रा ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा देने के साथ राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने चाणक्य की प्रसिद्ध पंक्ति— “शिक्षक कभी साधारण नहीं होता, प्रलय और निर्माण दोनों उसकी गोद में पलते हैं।”—का उल्लेख करते हुए इसके महत्व को शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को समझाया।

