सुनगढ़ी पुलिस साइबर टीम/मिशन शक्ति अभियान फेज -5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय के निर्देशन में जनपद पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी की साइबर टीम/ मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान -5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु जागरूक किया गया साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, 181, पुलिस आपातकालीन सेवा -112 स्वास्थ्य सेवा-102,108, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई।
