छप्पर में लगी आग जिंदा जली एक भैंस दो भैंस गंभीर रूप से घायल
घघसरा सहजनवां गोरखपुर।
सहजनवा थाना अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर में छप्पर में आग लगने से एक भैंस जिंदा जल के मर गई तथा दो अन्य भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी अनुसार 21 अक्टूबर मंगलवार की रात में ग्राम मोहम्मदपुर में असलम पुत्र मुस्ताक अली के छप्पर में आग लगने से उनकी एक भैंस जलकर मर गई तथा दो अन्य भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल भैंसों का इलाज किया जा रहा है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका परंतु असलम ने बताया की छप्पर के आसपास हम लोगों ने कहीं किसी प्रकार की कोई आग नहीं जलाई थी। परंतु हमें यह जानकारी नहीं है कि आग किसने लगाई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सहजनवा से बात करने का प्रयास किया गया परंतु उनका फोन नहीं उठा। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल रत्नेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व की टीम में निरीक्षण किया है पशु का पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आपदा राहत कोष से इनकी मदद की जाएगी।
