सरोजनीनगर के जैतीखेड़ा में 10 MVA विद्युत उपकेंद्र तैयार, 8.5 करोड़ की लागत से मिलेगी निर्बाध बिजली
रिपोर्ट – युवराज गौतम, रिपोर्टर लखनऊ
सरोजनीनगर क्षेत्र के जैतीखेड़ा गांव में 8.5 करोड़ रुपये की लागत से 10 MVA क्षमता का नया विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। इस उपकेंद्र के शुरू होने से सरोजनीनगर क्षेत्र के बिजनौर, माती, रहीमाबाद, गौरी और नींवा सहित करीब 30,000 ग्रामीणों को निर्बाध और स्थिर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि अब तक उन्हें गहरू पावर हाउस से 11 केवीए लाइन के जरिए बिजली मिलती थी, जो लंबी दूरी तय करने के कारण अक्सर बाधित हो जाती थी। बारिश या हल्की हवा के दौरान लाइन ट्रिप होने से घंटों तक बिजली कटौती बनी रहती थी।
नए उपकेंद्र के चालू होने से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। क्षेत्रीय नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति और स्थापना के लिए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने लंबे समय से क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर लगातार प्रयास किए।
