आकाश की 103 रन की सेंचुरी से जीता आकाश क्लब
अमोद कुमार
मैच मैंन ऑफ़ द मैच का खिताब आकाश के नाम
आज भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल मैं अंडर 14 का एक अभ्यास मैच खेला गया आकाश क्लब और प्रद्युम क्लब के बीच जिसमे आकाश क्लब के बल्लेबाजो ने 30 ओवर में 176 रन बनाए जिसमे सर्वाधिक रन आकाश ने 103* रन बनाए ।
प्रद्युम क्लब के बॉलर शुयोग -ओम ने २-२विकेट लेकर टीम को 176रनों में समेत दिया जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रद्युम क्लब ने 23.2ओवर में ऑल आउट हो गई आकाश क्लब के बॉलर अनुज ने 5 विकेट लिए और प्रिंस ने 4 विकेट लिए। इस अभ्यास मैच के दौरान बाँदा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव वसीफ जामा खान, भागवत प्रसाद स्कूल के डायरेक्टर अंकित कुशवाहा सीनियर खिलाड़ी रवि धुरिया, जितेंद्र शुक्ला, एवं कोच प्रशिक्षक सलमान आदि मौजूद रहे ।
आज का मैन आफ़ द मैच आलोक स्पोर्ट्स की तरफ़ से दिया गया ।

