कानपुर देहात संवाद सूत्र अब तक न्याय संवाददाता -राघवेदं सोनकर
थाना क्षेत्र गजनेर अंतर्गत ग्राम बहावलपुर व कोरवा के बीच में बगिया के पास एक कंटेनर ट्रक नंबर NL 01 AJ 1328 तथा साइकिल सवार के मध्य हुई सड़क दुर्घटना में साइकिल चालक श्री नारायण पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद शंखवार निवासी ग्राम अनंत रामपुर थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात की मौके पर ही मृत्यु हो गई है सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गजनेर ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा वहीं बताया कि परिजनों के तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी वहीं मौके पर स्थानीय पुलिस बल तथा मृतक के परिजन उपस्थित हैं कंटेनर ट्रक पकड़ लिया गया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया है शव को कब्जे पुलिस लेते हुए पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी रवाना किया जा रहा है मौके पर कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सामान्य है

