चंद्रप्रकाश कौशांबी पत्रकार: मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चंद्रप्रकाश कौशांबी पत्रकार: सदस्य, महिला आयोग ने वन स्टाफ सेंटर, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज एवं थाना मंझनपुर का किया निरीक्षण
कौशाम्बी। सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने वन स्टाफ सेंटर, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज एवं थाना मंझनपुर का निरीक्षण किया।
ज्ञात हो कि वन स्टाफ सेन्टर के निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित व 9 पीड़िताएं आवासित पाई गई। सदस्य ने प्रत्येक पीड़िता से उनके रहन-सहन एवं खान-पान सहित विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए वन स्टाफ सेंटर में आने वाली समस्त पीडिताओं की समय-समय पर काउंसलिंग और विभाग द्वारा निर्धारित व्यवस्थानुसार उन्हें सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एन0आर0सी0 में रह रहे बच्चों को फल वितरित किया और अभिभावकों को निर्देशित किया कि बच्चों की अच्छे से देखभाल करें। महिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला प्रशिक्षुओं से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। थाना मंझनपुर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिशन शक्ति फेज-5, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, जन शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें से माह अक्टूबर में 19 शिकायतें प्राप्त थी, जो निस्तारित थी। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाली पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग की जाय एवं उनके साथ सम्मानपूर्वक बात की जाय।
सदस्य ने महादेव बालिका इंटर कॉलेज सेलरहा पश्चिम में मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को सशक्त होने, पढ़ाई पर ध्यान देने एवं आगे बढ़ने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। महिला कल्याण विभाग द्वारा “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अंतर्गत बालिकाओं की ड्राइंग मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बालिकाओं व उनकी टीम को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य व स्टाफ महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों सहित बालिकाएं उपस्थित रही।
यातायात माह के तहत जनपद कौशाम्बी में सघन वाहन चेकिंग अभियान, ऑटो चालकों को लिखित पम्पलेट देकर किया गया जागरूक
"नियमों का पालन करें, क्योंकि सुरक्षा महंगी नहीं, यह अमूल्य है।"
कौशाम्बी। शासन के निर्देशानुसार संचालित यातायात माह नवम्बर-2025 के अंतर्गत आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में, संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों एवं यातायात पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
ज्ञात हो कि अभियान के दौरान वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, एवं अन्य सुरक्षित यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें नियमों का अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में यातायात प्रभारी दिनेश सिंह परिहार द्वारा सैनी चौराहे के पास टेपों, ऑटो, ई-रिक्शा चालको को एकत्रित कर मीटिंग की गयी उन्हे लिखित पम्पलेट वितरित किए गए तथा ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई एवं यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
इस अभियान के दौरान जनपद में 42 स्थानों पर लगभग 2660 वाहनों की चेकिंग की गई, जिनमें से 311 वाहनों के ई-चालान जारी किए गए।
कौशाम्बी पुलिस की आमजन से अपील करती है कि कृपया यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
सावधानी ही सुरक्षा है — सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कौशाम्बी। मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा/नारी स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0" का प्रारम्भ किया गया । जिसके क्रम में पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश व अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज के कुशल मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज के कुशल पर्येवेक्षण व पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के कुशल निर्देशन में 8 नवम्बर 2025 को जनपद के विभिन्न थानों पर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के दौरान एंटीरोमियो स्क्वाड व मिशन शक्ति टीमों द्वारा छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को “गुड टच-बैड टच”, आत्मरक्षा, साइबर अपराध, बाल संरक्षण प्रावधान, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, महिला अपराधों की रोकथाम हेतु कानूनों की जानकारी तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, एंटीरोमियो टीम के कार्यों व थाना सीयूजी नंबरों की जानकारी देकर सुरक्षा व सहायता के प्रति जागरूक किया गया।
विभिन्न थानों द्वारा जागरुकता स्थल थाना करारी महिला का0 श्रजल सिंह व महिला का0 सीमा द्वारा ग्राम महेंद्र, मुकिमपुर व नेतानगर कस्बा करारी सब्जी मंडी में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा तथा शासन द्वारा संचालित सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

