"नियमों का पालन करें, क्योंकि सुरक्षा महंगी नहीं, यह अमूल्य है।"
कौशाम्बी। शासन के निर्देशानुसार संचालित यातायात माह नवम्बर-2025 के अंतर्गत आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में, संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों एवं यातायात पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
ज्ञात हो कि अभियान के दौरान वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, एवं अन्य सुरक्षित यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें नियमों का अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में यातायात प्रभारी दिनेश सिंह परिहार द्वारा सैनी चौराहे के पास टेपों, ऑटो, ई-रिक्शा चालको को एकत्रित कर मीटिंग की गयी उन्हे लिखित पम्पलेट वितरित किए गए तथा ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई एवं यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
इस अभियान के दौरान जनपद में 42 स्थानों पर लगभग 2660 वाहनों की चेकिंग की गई, जिनमें से 311 वाहनों के ई-चालान जारी किए गए।
कौशाम्बी पुलिस की आमजन से अपील करती है कि कृपया यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
सावधानी ही सुरक्षा है — सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

