सुजीत कुमार कानपुर नगर
नागरिक सुरक्षा के वार्डन व स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
भारत सरकार की योजना के अनुसार राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष के तैयारी और क्षमता निर्माण कोष के अंतर्गत सात दिवसीय नागरिक सुरक्षा के अवैतनिक वार्डन सेवा सदस्यों व स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित प्रसार निदेशालय के लाल बहादुर शास्त्री के कृषक सभागार में किया गया। उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा कानपुर नगर शिवराज सिंह द्वारा संदर्भित प्रशिक्षण की उपयोगिता पर संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया यह भी अवगत कराया गया कि प्रशिक्षण को प्रदान करने के लिए अन्य विभागों के आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ को भी आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण में नगर के विभिन्न नागरिक सुरक्षा प्रखंडों से आए लगभग 200 स्वयंसेवकों द्वारा पंजीकरण कराया गया जिसमें 150 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण हेतु उपयुक्त पाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रखंडों के वरिष्ठ वार्डेनों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कुशलता पूर्वक प्रशिक्षण चलाए जाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का संचालन विष्णु कुमार शर्मा वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनिल कुमार दुबे सहायक उप नियंत्रक, प्रवीण वर्मा भंडार अधीक्षक, ददन मिश्रा,नवाबगंज प्रखंड से डिवीज़नल वार्डन धनंजय नारायण सिंह, डिप्टी डिवविज़नल वार्डन बृजेन्द्र कुमार अग्निहोत्री सहित नागरिक सुरक्षा के समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

