रवि कुमार साहू
छत्तीसगढ़
जिला बालोद
धर्मांतरन के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामले का हुआ निराकरण...
बालोद..गुरुर ब्लॉक के ग्राम जेवरतला में धर्मान्तरण को लेकर गांव वालों में भारी विवाद की स्थिति निर्मित हो गया था, जानकारी के मुताबिक ग्राम जेवरतला निवासी रमन साहू उम्र 50 वर्ष, जो कि विगत 10,15 सालों से धर्म परिवर्तन कर, ईसाई धर्म अपना लिया था, जिसका इलाज के दौरान रायपुर स्थित किसी अस्पताल में मौत हो गया, परिजनों ने मृतक की लाश लेकर ग्राम जेवरतला मे दाह संस्कार करने बात सामने आई तो, ग्रामीणों ने कफ़न दफन करने से मना कर दिया, और लाश को गांव से बाहर रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया गया नतीजा सिफर रहा, गांव मे तनाव की वजह से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, वही राजस्व अधिकारी के द्वारा सूझबूझ के साथ पंचनाम तैयार कर परिजनों से बात कर लाश को रात्रि में जिला अस्पताल मर्चुरी में रखवा दिया, दूसरे दिन रविवार को परिजनों को लाश सौंप कर, क्रिश्चियन कब्रिस्तान में कफ़न दफन कराने की जानकारी मिल रही है,,
