रिपोर्ट पवन कुमार श्रीवास्तव
अब तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती
मंडलायुक्त बस्ती, मंडल बस्ती; पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती द्वारा जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती मय पुलिस बल, जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पैदल मार्च कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
दिल्ली में हुए कार धमाके की घटना के बाद आज दिनांक 10/11.11.2025 की रात्रि को जनपद बस्ती में सुरक्षा, शांति एवं क़ानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए मण्डलायुक्त बस्ती, मंडल बस्ती, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती द्वारा जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती मय पुलिस बल थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन व अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च किया गया एवं रेलवे स्टेशन परिसर में जी०आर०पी० व रेलवे पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों/ वस्तुओं/ वाहनों एवं सी०सी०टी०वी० कैमरों की सघन चेकिंग की गयी तथा सी०सी०टी०वी० की क्रियाशीलता को चेक किया गया।
जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा जनपद के भदेश्वरनाथ मंदिर, बस स्टैंड एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते हुए चेकिंग किया गया एवं आमजन से संवाद स्थापित कर जनता से अपील की गयी कि कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति/ वस्तु दिखे तो पुलिस को सूचना दें, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने, सघन चेकिंग, फुट पेट्रोलिंग, एवं CCTV कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। मौके पर अपर जिलाधिकारी बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

