अब तक न्याय
जनपद पीलीभीत
बिना नंबर प्लेट या अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले डंपर, ट्रैकों के विरुद्ध की जाये प्रभावी कार्यवाही
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद
पीलीभीत प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रदेश में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट या अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले डंपर, ट्रकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाए।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पूरनपुर, गजरौला तथा बरेली मार्ग से गुजर रहे ऐसी 04 वाहनों को सीज किया गया जिन पर मानक के अनुरूप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। इसी प्रकार चेकिंग कार्रवाई में धुंधली/ अस्पष्ट पंजीयन नंबर वाली प्लेटों के साथ संचालित हो रही 05 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई।
उक्त कार्रवाई के साथ जनपद के सभी व्यावसायिक वाहन स्वामियों/चालकों तथा निजी वाहन स्वामियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाकर ही वाहन संचालित करें तथा नंबर प्लेट दूर से ही स्पष्ट नजर आनी चाहिए। अन्यथा बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध चलाई जा रहे चेकिंग अभियान में ऐसे वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्रवाई की जाएगी।

