पीड़िता को अपनी जमीन से ही बेदखल करने का विपक्ष पर लगाई आरोप
पीड़िता थाना समाधान दिवस पर तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार
गोरखपुर सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम लोहसड़ा में एक महिला ने दबंगों पर अपनी जमीन से बेदखल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला शारदा देवी का कहना है कि उनकी जमीन पर कुछ दबंग जबरन कब्जा करना चाहते हैं और उनके परिवार के साथ मारपीट करते हैं।
दबंगों ने 2 सितंबर 2025 को भी मारपीट की थी, जिसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
आज 11 अक्टूबर 2025 को भी दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।
दबंगों ने महिला के परिवार को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है।पीड़ित महिला ने प्रशासन से मांग की है कि दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।महिला ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपनी जमीन से बेदखल हो जाएगी।इस मामले में प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

