बांदा,-राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० बांदा जिला इकाई के तत्वावधान में 108 आरती क्रमों एवं नशा मुक्त हस्ताक्षर अभियान की संकल्प श्रृंखला का शतक (100वीं) दुर्गा आरती का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तिंदवारी बाईपास, मवई रोड पेट्रोल पंप धर्म कांटा के पास स्थित दयारानी कुंज मैरिज हॉल में दोपहर 2 बजे संपन्न हुआ।इस अवसर पर परिषद के जिलाध्यक्ष मदन गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीरज निगम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमति रूपा गोयल सहित बांदा टीम के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी गुलाबचंद्र कुशवाहा (भगवती मानव कल्याण संगठन, बांदा) रहे, जिनका विशेष सहयोग टीम प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारी, सम्मानित पत्रकार बंधु, समाजसेवी एवं मां दुर्गा के भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितजनों में संध्या धुरिया, नरेश निगम, जीवेश कुमार, कुलदीप त्रिपाठी, पूरन राय, अमोद कुमार, राजकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाना रहा। परिषद ने संकल्प लिया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

