बरेली से संवाददाता शिव हरी शर्मा की खास खबर।
बरेली। रोहिलखंड विश्वविद्यालय के पास अवैध आक्रमण से आवागमन बाधित।
दुर्घटना का खतरा, छात्र व आम यात्री परेशान।
आपको बता दे पीलीभीत बाई पास रोड बीसलपुर चौराहे के समीप विश्वविद्यालय की दीवार के पास प्राइवेट बस चालकों ने अपनी बसें अब व्यवस्थित ढंग से खड़ी कर रखीं हैं। जिसकी वजह से सड़क पर से गुजर रहे यात्रियों को एवं छात्रों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
नागरिकों ने बताया कि यह मार सैटलाइट बस स्टैंशन तथा हवाई अड्डे की तरफ जाता है। नागरिकों में अजय सक्सेना राजेश कठेरिया, विनोद वर्मा जीडी गंगवार धर्मवीर मौर्य आदि ने महानगर के मेयर से रोहिलखंड विश्वविद्यालय के समीप से अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की है।

