काली शंकर यदुवंशी के प्रयास से रुके हुए रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण प्रारंभ
गोरखपुर थाना चौरी चौरा तहसील चौरी चौरा में 147 बी रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने सेतु निगम उत्तर प्रदेश के प्रबंध निदेशक और सेतु निगम गोरखपुर के परियोजना प्रबंधक को ज्ञापन देकर 48 घंटे के अंदर काम शुरू करने की मांग की थी, जो अब पूरा हो गया है
काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि ओवर ब्रिज को हर हालत में वाई शेप में बनाया जाए, नहीं तो जन आंदोलन होगा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और कहा कि यह काम जनहित में है और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
ओवर ब्रिज के निर्माण से चौरी चौरा के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि यह रेलवे फाटक अक्सर बंद रहता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। ओवर ब्रिज के निर्माण से यातायात सुचारू होगा और लोगों का समय भी बच जाएगा।

