शौच से वापसी में गाँव के दबंगो ने घात लगाकर महिला के साथ किया मारपीट, धमकी व रेप का प्रयास, पीड़िता ने दि0-10.11.2025को एस पी बस्ती व दि017.11.2025को डी आई जी बस्ती परिक्षेत्र बस्ती को दिया मुकदमा दर्ज कराने हेतु प्रार्थना-पत्र
डॉ0दयाराम वर्मा
अबतक न्याय
जनपद बस्ती
बस्ती l पुलिस थाना सोनहा अंतर्गत गाँव सभा तेनुआ असनहरा की निवासिनी पीड़िता ने अपने ही गाँव के दो दबंग लोगो के विरुद्ध दि0- 10.11.2025 को गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती को दिया था शिकायती प्रार्थना-पत्र l
न्याय न मिलने पऱ पीड़िता ने दि0-17.11.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती मंडल बस्ती को दुष्कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु दिया शि0प्रार्थना-पत्र
आपको बताते चले कि पीड़िता के शिकायती प्रार्थना-पत्र में कई मुकदमो में गंभीर धाराओं के अभियुक्त वीरेंद्र पुत्र कालीदीन वर्तमान ग्राम प्रधान गाँव पंचायत- तेनुआ असनहरा, थाना- सोनहा, जनपद- बस्ती के द्वारा साजिसन उकसावे में आकर व स्वयं उक्त ग्राम के निवासी पुन्नवासी पुत्र आजोरे के साथ घात लगाकर दोनों के द्वारा उक्त प्रार्थिनी के प्रति दिन की भांति शौच से वापसी के बाद गाली,धमकी, मारपीट,एकाएक पीछे पकड़ कर जमीन पऱ गिराने व रेप करने की कोशिश का आरोप लगाया गया है l
पीड़िता द्वारा अपने शि0 प्रार्थना-पत्र में ग्राम प्रधान वीरेंद्र पुत्र कालीदीन द्वारा घटना कारित के समय से लेकर लगातार पीड़िता के पूरे परिवार की हत्या कराने व किसी बड़े फर्जी मुकदमे मे फ़साने की धमकी दिए जाने की बात भी बताते हुए विपक्षी गण के विरुद्ध न्याय हित में शीघ्र मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है l
अब देखने वाली बात यह है कि राजनैतिक संरक्षण प्राप्त गुंडा, गोलबंद, आपराधिक प्रवृत्ति ग्राम प्रधान वीरेंद्र पुत्र कालीदीन व पुन्नवासी पुत्र आजोरे निवासी ग्राम- तेनुआ असनहरा, थाना-सोनहा,जनपद -बस्ती के ऊपर लगे गंभीर आरोप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाता है या नहीं l

