जनपद पीलीभीत की विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के सभी खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि जिलाधिकारी महोदय, पीलीभीत के पत्र संख्या 747/यु.क./खेल प्रतियोगिता/2025-26 दिनांक 18 अक्टूबर 2025 के द्वारा मा. विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन आठ खेल विधाओ यथा एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, भारोत्तलन, जूडो मे विधान सभा क्षेत्र में खिलाड़ियों की उपलब्धता के अनुसार सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक/पुरुप एवं बालिका/महिला वर्ग में कराने के आदेश प्राप्त हुए है। उक्त खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग पीलीभीत के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधान सभा क्षेत्र स्तर पर किया जाना है। मा. विधायक खेल स्पर्धा (उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग) का आयोजन दिनांक 25 व 26 नवंबर 2025 को प्रातः 09 बजे सेंट जोसेफ सेकेंडरी स्कूल पूरनपुर निकट माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग में किया जाएगा | दिनांक 25 नवंबर 2025 को एथलेटिक्स, वालीबॉल, कुश्ती, जूडो खेल विधाये बालक एवं बालिका वर्ग एवं 26 नवंबर 2025 को कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल, भारोत्तलन बालक एवं बालिका वर्ग की सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्गों मे आयोजित की जायेंगी | खिलाड़ियों खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवा साथी पोर्टल /लिंक https://www.yuvasathi.in/sports-registration पर अपना पंजीकरण कर लें । जोकि निशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9389235254 पर संपर्क करें।
मा. विधायक खेल स्पर्धा (उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग) मे भाग लेने हेतु दिशा निर्देश -
खिलाड़ी / प्रतिभागी विधान सभा क्षेत्र पूरनपुर का निवासी होना चाहिए।
खिलाड़ी/ प्रतिभागी एक ही आयु वर्ग मे भाग ले सकते है।
खिलाड़ी / प्रतिभागी को अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति (फोटो कॉपी) एवं एक पासपोर्ट साइज़ फोटो लाना अनिवार्य है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि समय एवं स्थल पर खिलाड़ी/प्रतिभागी को स्वयं उपस्थित रहना होगा |
मा० विधायक खेल स्पर्धा पंजीयन हेतु आयु मानकः__
खेल विधाएँ___बालक,बालिका
सब-जूनियर वर्ग
जूनियर वर्ग
सीनियर वर्ग
एथलेटिक्स
अंडर-16 वर्ष
अंडर-16 वर्ष
बालक अंडर-20 वर्ष,बालिका,बालक बालिका अंडर-20 वर्ष
20 वर्ष के ऊपर,20 वर्ष के ऊपर वॉलीबॉल अंडर-16 वर्ष,अंडर-16 वर्ष,अंडर-18 वर्ष,अंडर-18 वर्ष,ओपन एज ग्रुप,ओपन एज ग्रुप,कबड्डी 16 वर्ष या इससे कम16 वर्ष या इससे काम,20 वर्ष या इससे कम,20 वर्ष या इससे कम,उम्र का प्रतिबन्ध नहीं,उम्र का प्रतिबन्ध नहीं,16 से 17 वर्ष,16 से 17 वर्ष,18 से 20 वर्ष,18 से 20 वर्ष,20 वर्ष से ऊपर,20 वर्ष से ऊपर/
भारोतोलन 13-17 वर्ष,
बैडमिंटन,अंडर-17 वर्ष,13-17 वर्ष,15-20 वर्ष,15-20 वर्ष,15 वर्ष के ऊपर,15 वर्ष के ऊपर,
अंडर-17 वर्ष,अंडर-19 वर्ष,अंडर-19 वर्ष,19 वर्ष के ऊपर,19 वर्ष/
सब-जूनियर वर्ग,जूनियर वर्ग,खेल विधाएँ सीनियर वर्ग बालक,फुटबॉल अंडर-16 वर्ष/
बालिका अंडर-16 वर्ष,बालक,बालिका,बाल,बालिका अंडर-19 वर्ष, ओपन एज ग्रुप,15 वर्ष या उससे अधिक और 21 वर्ष से कम,15 वर्ष या उससे अधिक और 21 वर्ष से कम,12-15 वर्ष,12-15 वर्ष,15 वर्ष या उससे अधिक,15 वर्ष या उससे अधिक/

