जिलाधिकारी ने पराली प्रबंधन जन-जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने सोमवार को पराली प्रबंधन जन-जागरूकता वैन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ज्ञात हो कि उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के अनुसार फसल अवशेष जलाया जाना एक दण्डनीय अपराध है। राजस्व विभाग द्वारा पर्यावरण को हो रहे क्षतिपूर्ति की वसूली के निर्देश दिये गये हैं। इसमें 02 एकड़ से कम क्षेत्र के लिए रुपए-2500, 02 से 05 एकड़ क्षेत्र के लिए रुपए- 5000 तथा 05 एकड़ से अधिक क्षेत्र के लिए रुपए-15000 तक पर्यावरण कम्पन्सेशन की वसूली के निर्देश हैं। कृषकों से आवाहन किया कि फसल अवशेष प्रबन्धन यंत्र का उपयोग अवश्य किया जाय,जिससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। कोई भी कृषक अपने खेत की पराली न जलायें, पराली गौशाला में देकर गोबर की खाद मुफ्त में प्राप्त करें।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 69वीं रायफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, कौशाम्बी के धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के 08 छात्र/छात्राएं
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज कार्यालय कक्ष में 06 से 09 दिसम्बर,2025 तक इन्दौर,मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय रायफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के 08 छात्र/छात्राओं-रेशमा देवी, मधु देवी, नीलू कुशवाहा, पलक जायसवाल, शिखा वर्मा,अनिकेत तिवारी, प्राची यादव व रूद्र नारायण को सम्मानित कर राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने के लिए शुभकामनायें दी। ये छात्र/छात्राएं उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर जनपद कौशांबी को गौरवान्वित करेंगे ।
बातदें कि विगत 13 अक्टूबर से 16 अक्तूबर,2025 तक वाराणसी में संम्पन्न हुई राज्य स्तरीय रायफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में इन छात्र/छात्राओं ने मेडल प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए चयनित हुए है।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार व प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी ने भरवारी में प्रस्तावित अण्डरपास के दृष्टिगत वस्तुस्थिति का लिया जायजा
प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम, उप जिलाधिकारी सिराथू एवं अधिशासी अधिकारी को संयुक्त रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने रेलवे क्रासिंग, भरवारी में प्रस्तावित अण्डरपास के दृष्टिगत निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया एवं सम्बन्धित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
ज्ञात हो कि जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित अण्डरपास के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम, उप जिलाधिकारी सिराथू एवं अधिशासी अधिकारी भरवारी को संयुक्त रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. हरिवंश सिंह एवं अधिशासी अधिकारी भरवारी राम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
यातायात माह के तहत जनपद कौशाम्बी में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान, लोगों को किया गया जागरूक
"नियमों का पालन करें, क्योंकि सुरक्षा महंगी नहीं—यह अमूल्य है।"
कौशाम्बी। शासन के निर्देशानुसार संचालित यातायात माह नवम्बर-2025 के अंतर्गत सोमवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह* के निर्देशन में तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों एवं यातायात पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
ज्ञात हो कि अभियान के दौरान वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने एवं अन्य सभी यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें नियमों का अनुपालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
अभियान के दौरान 423 वाहनों का ई-चालान किया गया एवं 02 वाहनों को सीज किया गया
✳️ कौशाम्बी पुलिस की आमजन से अपील
कृपया यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
सावधानी ही सुरक्षा है — सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा की गई जनसुनवाई
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में सोमवार को आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनसुनवाई की गई।
इस दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्रों को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं संबंधित प्रभारियों को त्वरित व निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके तथा पुलिस पर आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
पराली जलाने वाले 18 किसानों पर जुर्माना, 65 हजार रूपये की वसूली, बिना एस.एम.एस. चलने वाली 03 कम्बाइन हार्वेस्टर सीज”
कौशाम्बी। पराली जलाने से प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए शासन के निर्देशानुसार सैटेलाइट से मिली रिपोर्ट के अनुसार 18 किसानों को जद में लेते हुए 65 हजार रूपये जुर्माना लगाया गया है। कृषि, राजस्व, पंचायतीराज एवं पशुपालन आदि विभाग के अधिकारियों के साथ पराली जलाने की घटनाओं को लेकर गहन समीक्षा की जा रही है। प्रत्येक विकासखण्ड स्तर, तहसील स्तर से लेकर जनपद स्तर पर टीम गठित की गयी है। पराली जलाने की घटनाओं पर सतत् निगरानी रख रहे हैं और सैटेलाइट से भी निगरानी की जा रही है। जनपद के समस्त किसानों से अपील की गयी है कि पराली न जलायें, पराली को गोशालाओं में दान करें।
ज्ञात हो कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तथा जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिए गये हैं कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से पराली गोशालाओं में संरक्षित करायें। जनपद के समस्त कम्बाइन हार्वेस्टर स्वामियों को निर्देश दिए गये हैं कि मशीन के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम (एस.एम.एस.) लगाकर ही कटाई करें अन्यथा मशीन सीज कर दी जाएगी तथा जुर्माना भी लगाया जाएगा। साथ ही दो एकड़ से कम भूमि वाले कृषक के लिए 2500, दो एकड़ से अधिक पाँच एकड़ से कम भूमि वाले कृषक पर 5000, पाँच एकड़ से अधिक भूमि वाले कृषक पर 15000 रूपये प्रति घटना जुर्माना के मानक तय किए गये हैं। साथ ही यदि कृषक द्वारा पराली जलायी जाती है तो सम्बन्धित कृषक की पीवएमव किसान सम्मान निधि रोक दी जाएगी एवं सरकारी क्रय केन्द्र पर धान क्रय नहीं किया जाएगा।
गोवंशो को ठण्ड से बचाव के लिए गोआश्रय स्थलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को करायें सुनिश्चित-डीएम
सचिव ग्राम पंचायत, जमुनापुर को निलम्बित करने के निर्देश
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने एन.आई.सी. सभागार में गोवंश आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक की।
ज्ञात हो कि जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से संरक्षित गोवंशों एवं सहभागिता योजना के अन्तर्गत सुपुर्दगी में दिए गए गोवंशां आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सुपुर्दगी में दिए गए गोवंशों की निगरानी बनाये रखी जाय। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि नोडल अधिकारियों से सभी गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कराकर गोवंशों को ठण्ड से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करा लिया जाय। उन्होंने गोआश्रय स्थलों के लिए चिन्हित चारागाहों में चारे की बुआई कम पाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी कड़ा, चायल, सरसवां, नेवादा एवं कौशाम्बी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्हांने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को अपने क्षेत्र के गोआश्रय स्थलों का प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थलों में सी.सी.टी.वी. कैमरे की स्थिति की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि सी.सी.टी.वी. कैमरे का एक्सेस खण्ड विकास अधिकारी एवं पशुचिकित्साधिकारी को दिया जाय, ताकि और प्रभावी निगरानी हो सकें। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि गोआश्रय स्थलों में भूसा, चारा सहित आदि सभी व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाये रखी जाय।
बैठक में बताया गया कि गोआश्रय स्थल-जमुनापुर में आवश्यक व्यस्थाओं को सुनिश्चित बनाये रखने के कार्य में सचिव, ग्राम पंचायत एवं ग्राम प्रधान द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को सचिव ग्राम पंचायत, जमुनापुर को निलम्बित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
ब्यूरो चीफ चंद्रप्रकाश अब तक न्याय कौशांबी

