बरसठी जौनपुर
बरसठी विकासखंड क्षेत्र की बघनरी हरद्वारी के बीच बना रप्टा पुल पचासों साल से जर्जर पड़ा है ग्रामीण एवं राहगीरों को आने-जाने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है जबकि यह रोड लिंक रोड के माध्यम से मछली शहर मडियाहूं हाईवे से बडेरी रोड को मियां चक बधवां जंघई जमालपुर भदोही से जोड़ने का काम करती है पुल न होने के कारण राहगीरों को दूसरे रास्ते से मजबूरन जाना पड़ता है एंबुलेंस वाहन, स्कूली बस, और दोपहिया वाहन, स्कूली बच्चे साइकिल यात्रा के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों की मांग है कि तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार मिनी पुलिया स्वीकृत करें- जिससे कि इस क्षेत्र का आवागमन सुचारू रूप से हो सके। इस पुल पर बघनरी, मनीपुर, हरद्वारी कोहणा, चतुर्भुजपुर,बडेरी जोड़ते हुए मछली शहर हाईवे पर मिल जाती है जिस पर कई स्कूली वाहन सहित चार पहिया वाहन के लिए सुविधा होगी जिलाधिकारी जौनपुर उत्तर प्रदेश सरकार से तत्काल मांग है कि एक मिनी पुल स्वीकृत कर 1 वर्ष के अंदर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए इसका आवेदन आज 50 वर्षों से सभी सांसद विधायक को दिया गया है लेकिन सरकार ने अभी बासुही नदी पर हर एक दूसरे गांव को जोड़ने के लिए जिसकी आबादी 10 हजार से 50,000 है यात्रा हेतु नहरों की भांति 25 मीटर लम्बाई का मिनी पुलिया स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए ।

